सुनील मौर्य/ एजेंसी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजु ने यह वीडियो अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है।
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।
ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं।
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात से मॉनिटर किया।

भारत ने कहा- पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है। उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया।
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से टारगेट सेलेक्ट किए थे।
हमले पर पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी सरकार के 3 अलग-अलग बयान
- पहला: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत में कहा कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे।
- दूसरा: पाकिस्तान के सरकारी न्यूज चैनल PTV न्यूज दावा किया है कि हमले के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 2 भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया है। मस्जिदों को भी निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान ने LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट तबाह किए हैं।
- तीसरा: पाकिस्तान ने भारत के हवाई हमलों के बाद लोकेशन और मरने वालों की संख्या को लेकर सुबह 5 बजे तक अलग-अलग दावे किए। पहले यानी रात 2 बजे बताया कि हमले 5 ठिकानों पर हुए। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 घंटे बाद सुबह 5 बजे इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘भारत के हवाई हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं और 35 घायल हुए हैं। इसके अलावा 2 लोग लापता भी हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं। पीओके और पाकिस्तान में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया है।
अमेरिका ने कहा- यह शर्मनाक है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।’
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसमें एक नेपाल का टूरिस्ट भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था।
एयर स्ट्राइक की तस्वीर…

एयर स्ट्राइक का ये फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


एयर स्ट्राइक से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
9 ठिकानों पर हमला हुआ, 4 पाकिस्तान और 5 PoK में
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने जिन 9 ठिकानों पर हमला किया, उनमें 4 पाकिस्तान में और 5 पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में हैं। पाकिस्तान में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट पर हवाई हमला किया गया।
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान बोला- भारत के हमले में 8 लोगों की मौत, 35 घायल
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डारयेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के हवाई हमलों में अब तक 8 नागरिक मारे गए हैं और 35 घायल हुए हैं। इसके अलावा 2 लोग लापता भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं।
बहावलपुर में 4 हमले हुए। यहां के अहमदपुर ईस्ट में सुभान मस्जिद को निशाना बनाया गया। मुजफ्फराबाद में 7 हमले हुए। यहां पर बिलाल मस्जिद को निशाना बनाया गया। कोटली में 5 हमले हुए। यहां पर अब्बत मस्जिद को निशाना बनाया गया। मुरीदके में 4 हमले हुए। यहां उमालकुरा मस्जिद को निशाना बनाया गया।
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया, राफेल गिराने की फेक न्यूज फैलाई

यह तस्वीर 3 दिसंबर 2024 की राजस्थान में भारतीय वायुसेना का विमान हादसा के है। बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

पंजाब के मोगा जिले में दुर्घटनाग्रस्त मिग-21 लड़ाकू विमान की तस्वीर।
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया है। पाकिस्तान ने कहा कि उसने भारत के राफेल को मार गिराया है। इसके साथ उसने दो फोटो भी शेयर कीं। लेकिन दोनों फोटो सालों पुरानी हैं।
दरअसल , राजस्थान में 3 दिसंबर 2024 में इंडियन एयरफोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसी हादसे की तस्वीर शेयर करके पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने राफेल को मार गिराया है।
इसके अलावा 21 मई 2021 को पंजाब के मोगा जिले में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें एक पायलट की मौत भी हो गई थी।
इन्हीं दोनों जगहों में दुर्घटनाग्रस्त मिग-21 की तस्वीर वायरल करके पाकिस्तान कह रहा है कि उसने राफेल को मार गिराया है। जबकि उसका यह दावा पूरी तरह से गलत है।
41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पाक डिप्टी PM बोले- 2 न्यूक्लियर देश युद्ध के कगार पर
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, ‘ पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई से दो परमाणु देश युद्ध की कगार पर आ गए हैं।
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर PM मोदी की नजर
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान बॉर्डर के पास फाइटर जेट्स तैनात
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने मॉर्डन वेपन्स का इस्तेमाल किया
न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, स्ट्राइक में तीनों सेनाओं यानी इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की सटीक हमला करने वाली वेपन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। इसमें लोइटरिंग म्यूनिशंस (कामिकाजे ड्रोन्स या सुसाइड ड्रोन्स) भी शामिल थे। इंटेलिजेंस एजेसियों ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी कैंप्स के कोऑर्डिनेट्स मुहैया कराए थे। हमले भारत की धरती से ही किए गए थे। भारतीय सेना ने स्ट्राइक की लोकेशन का चुनाव जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के टॉप लीडरशिप को टारगेट करने के लिए किया था।
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने जैश और लश्कर के हेड क्वार्टर में मिसाइल अटैक किया
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय पर हमला किया गया है। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने और मुरीदके इलाके में लश्कर का मुख्यालय था।
BBC को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना (IAF) ने बहावलपुर और मुरिदके पर हमला किया है।
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने अमेरिका को हवाई हमलों की जानकारी दी
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को पाकिस्तान पर हुए हवाई हमलों की जानकारी दी है। वॉशिंगटन वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी।
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास का बयान
- अमेरिका में भारतीय दूतावास ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या की।
- भारत के पास पक्के सबूत, तकनीकी इनपुट और हमले से बचे लोगों की गवाही है, जो पाकिस्तान स्थित आतंकियों की संलिप्तता को साबित करते हैं।
- उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकी और उनके ढांचे पर कार्रवाई करेगा, लेकिन उसने इनकार किया और उल्टा भारत पर ‘फॉल्स फ्लैग’ ऑपरेशन के आरोप लगाए।
- भारत की कार्रवाई सटीक, जिम्मेदार और गैर-उकसावे वाली रही। किसी पाकिस्तानी नागरिक, सैन्य या आर्थिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। केवल आतंकियों के कैंप्स पर हमला हुआ।
- हमलों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर उन्हें पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी।
10:43 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन चलाया
भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर सिंदूर ऑपरेशन चलाया है। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, इन हमलों में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ और सभी टारगेट्स की लोकेशन इंटेलिजेंस एजेंसियों ने मुहैया कराई थी।
10:41 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
श्रीनगर एयर पोर्ट नागरिकों के लिए बंद
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इंडिगो की श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, बिकानेर, चंडीगढ़ और धर्मशाला आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।
उधर, श्रीनगर एयर पोर्ट आज नागरिकों के लिए बंद कर दिया गया है।
10:31 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के बहावलपुर में 30 मौतें
पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है।
स्थानीय अस्पतालों में भारी अफरा-तफरी का माहौल है। हालात को देखते हुए बहावलपुर, पंजाब में इंटरनेट बंद किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
10:28 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
भारत की पीओके और पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की फोटोज

पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर अगले 48 घंटों में सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

तस्वीर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है। दावा किया जा रहा है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में मस्जिद तैयब में तबाही हुई है।
10:24 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
इंडिगो की एडवाइजरी- जम्मू, अमृतसर, लेह उड़ानों पर असर
भारत की एयर स्ट्राइक की बाद इंडिगो की श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है।
इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।
10:21 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
इंडियन आर्मी बोली- सिर्फ आतंकी ठिकाने टारगेट किए
आर्मी ने कुछ समय पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान और Pok स्थित उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारत पर हमलों की साजिशें रची जा रही थीं। कुल 9 ठिकानों पर सटीक और सीमित कार्रवाई की गई है। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। यह कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में उठाया गया है।

10:20 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के एक अज्ञात स्थान से एयरस्ट्राइक की
भारत ने जम्मू-कश्मीर के एक अज्ञात स्थान से एयरस्ट्राइक की। न्यूज एजेंसी ANI ने इसके फुटेज जारी किए हैं।
10:13 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाक PM बोले- पाकिस्तान को जवाब देने का हक
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने, ‘चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान में 5 जगहों पर कायराना हमले किए हैं। इस पर पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेज के साथ खड़ा है। पूरे पाकिस्तान का मनोबल ऊंचा है। पाकिस्तान और पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेज जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। हम दुश्मन को उनके नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होने देंगे।’
10:05 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के पंजाब में इमरजेंसी घोषित
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर भेज दिया गया है।
09:55 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
कुपवाड़ा में LoC पर पाक सैनिकों ने भारी गोलाबारी की
पाकिस्तानी सैनिकों ने कुपवाड़ा जिले के कर्नाह क्षेत्र में LoC पर भारी गोलाबारी की, जवाब में भारतीय सेना ने भी प्रतिक्रिया दी। अंतिम रिपोर्ट आने तक दोनों सेनाओं के बीच गोलीबारी जारी थी। भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
09:49 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
हमले से जुड़े 3 बड़े अपडेट्स
- NSA अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA से बातचीत की
- प्रधानमंत्री पाकिस्तान शहबाज शरीफ ने आज सुबह 10 बजे नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक बुलाई है। यह जानकारी पाकिस्तान के सेंट्रल इनफार्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तारड़ ने दी है।
- भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने ANI से कहा, ‘हमें रिपोर्टों की जानकारी है। हालांकि, इस समय हमारे पास कोई आकलन नहीं है। हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।”
09:41 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी
लाहौर एयरपोर्ट से अगले 48 घंटे तक सभी फ्लाइट्स कैंसल, इमरजेंसी की घोषणा की गई।
09:40 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने सीजफायर किया, पूंछ-राजौरी के भिंबर गली में तोपों से गोलाबारी
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। उसने भिंबर गली इलाके में तोपों से भारी फायरिंग की है।
09:31 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- यह शर्मनाक है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।’
09:29 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का आरोप- भारत ने रिहायशी इलाके में दागीं मिसाइलें
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा बयान दिया है। जियो टीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे।रक्षा मंत्री ने भारत के उन दावों को भी खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि हमले का निशाना “आतंकी ठिकाने” थे। ख्वाजा आसिफ ने कहा, “भारत का यह दावा पूरी तरह झूठा है। असल में जिन जगहों को निशाना बनाया गया है, वे पूरी तरह से रिहायशी इलाके हैं।”
09:29 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
भारत ने एयर डिफेंस यूनिट्स एक्टिव किए
एक रक्षा अधिकारी ने बताया, भारत ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीमा पर सभी एयर डिफेंस यूनिट्स को सक्रिय कर दिया गया है।
09:28 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू
पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यात्रियों को तुरंत टर्मिनल खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। कई उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं और कुछ विमानों को डायवर्ट किया गया है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।
09:27 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पूंछ के नजदीक एलओसी पर पाकिस्तानी को ओर से फायरिंग
09:24 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी मीडिया का दावा- दो भारतीय फाइटर जेट को गिराए
पाकिस्तान के सरकारी न्यूज चैनल PTV न्यूज दावा किया है कि हमले के दौरान पाक सेना ने दो भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया है।
09:23 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
राजनाथ ने कहा- भारत माता की जय

09:23 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान रक्षा मंत्री बोले- भारत का आंतकी शिविरों को निशाना बनाने का दावा झूठा
पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत, महिलाओं और बच्चों पर गोलीबारी कर रहा है। मस्जिदों को बर्बाद कर दिया गया है। भारत दावा कर रहा है कि वह आतंकी शिविरों को निशाना बना रहा है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। इंटरनेशनल मीडिया इन जगहों का दौरा कर सकती है ताकि भारत के झूठ का पर्दाफाश हो सके। हम इंटरनेशनल मीडिया से अपील कर रहे हैं कि वे उन जगहों पर आए जहां भारत ने हमले किए हैं।
09:11 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के कोटली में 2 नागरिक की मौत
पाकिस्तान के डीजी ISPR ने कहा कि उन्हें कोटली में कम से कम दो नागरिकों की मौत की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि ये हमले मस्जिदों पर किए गए हैं। इससे भारत के पीएम मोदी की मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वायु सेना और पाकिस्तानी सेना इसका जवाब दे रही है।
09:03 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी सेक्टर में स्थित भिंबर गली इलाके में तोपों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इस उकसावे का करारा जवाब दिया है।
भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्वीट में जानकारी दी, “पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है और भिंबर गली, पूंछ-राजौरी इलाके में तोपों से गोलीबारी की है। भारतीय सेना इस पर सटीक और नियंत्रित तरीके से जवाब दे रही है।

08:58 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
चश्मदीद से जानिए, 22 अप्रैल को क्या हुआ था…
आतंकी हमले में महाराष्ट्र के संतोष जगदाले भी मारे गए थे। जगदाले अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। साथ में एक महिला रिश्तेदार भी थी। आतंकियों ने तीनों महिलाओं को छोड़ दिया।
जगदाले की बेटी असावरी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया था- हम पांच लोगों का ग्रुप था। इसमें मेरे माता-पिता भी शामिल थे। हम पहलगाम के पास बैसरन घाटी में थे, तभी गोलीबारी की आवाज सुनी। देखा कि पुलिस के कपड़े पहने कुछ लोग गोलियां चला रहे हैं।
असावरी ने कहा, ‘हम सभी पास के एक टेंट में छिप गए। 6-7 अन्य लोग भी आ गए। हम सभी गोलीबारी से बचने के लिए जमीन पर लेट गए, पहले लगा कि यह आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कोई मुठभेड़ है।
तभी एक आतंकी हमारे टेंट में आ गया। उसने मेरे पिताजी को बाहर आने के लिए कहा। साथ ही पीएम मोदी के लिए कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। फिर उन्होंने मेरे पिता से एक इस्लामी आयत (शायद कलमा) पढ़ने को कहा। जब वे नहीं पढ़ पाए तो उन्हें तीन गोलियां मार दीं, एक सिर पर, एक कान के पीछे और एक पीठ में। मेरे चाचा मेरे बगल में थे। आतंकवादियों ने उन्हें चार से पांच गोलियां मारीं।’
08:58 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
हमले के बाद भारत सरकार का एक्शन

08:58 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पहलगाम में पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला
जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 22 अप्रैल को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। ये टूरिस्ट मध्य प्रदेश, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के थे। 2 स्थानीय नागरिक भी थे।
यूपी से आए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने बताया था कि आतंकियों ने नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वे हनीमून पर यहां आए थे।

08:57 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
भारत ने 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका

पहलगाम हमले के दूसरे दिन (23 अप्रैल) भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना। PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए। इसमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोक दिया गया। अटारी चेक पोस्ट भी बंद कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें…
08:57 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत कभी भी हमला कर सकता है

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से आसिफ ने कहा कि हमने अपनी सेना को मजबूत कर लिया है, क्योंकि अब हमला कभी भी हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
08:56 PM6 मई 2025
- कॉपी लिंक
शादी के 7वें दिन आतंकियों ने पति को गोली मारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने जिन टूरिस्ट की हत्या की, उनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। वह 3 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे। हमले से 7 दिन पहले ही मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई थी। इसके बाद वह पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। पूरी खबर पढ़ें…