Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मोगा11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

स्टेट लॉटरी विभाग के अधिकारियों ने जैसे ही आशारानी को 1 करोड़ का इनाम जीतने की जानकारी दी, वो खुशी से फूली नहीं समाईं।
पंजाब के मोगा की रहने वाली एक महिला की किस्मत रातोंरात चमक गई है। 100 रुपए का लॉटरी टिकट खरीदकर महिला ने 1 करोड़ रुपए का इनाम जीता है। महिला ने पंजाब स्टेट लॉटरी का पहला इनाम जीता है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद महिला की खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने आज तक इतने जीरो एक साथ नहीं देखे।
एक करोड़ की लॉटरी जीतने वाली महिला का नाम आशारानी है। वह मोगा जिले के बाघापुरानी इलाके की रहने वाली हैं। उन्हें इनाम जीतने की जानकारी लॉटरी विभाग ने ही फोन पर दी थी। विभाग के अधिकारियों ने आशारानी से जरूरी दस्तावेज जमा कराने को कहा है। दस्तावेज मिलने के बाद उन्हें इनाम की रकम दे दी जाएगी। फोन करने वाले अधिकारियों ने आशारानी को बधाई भी दी।
बच्चों की पढ़ाई पर पैसे खर्च करेंगी आशारानी
आशारानी को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने इतना बड़ा इनाम जीता है। उनका कहना है कि वे इनाम से मिलने वाले पैसों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगी, जिससे बच्चे पढ़ लिखकर कामयाब हो सकें।