
इनर व्हील क्लब के सदस्यों द्वारा शहर के वृद्धा आश्रम के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना।परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार और औषधि के 17 पेड़ रोपित किये गए।इनर व्हील के सदस्यों ने वृक्षारोपण के साथ साथ वहाँ पर रहने वाले बुजुर्गों के साथ समय भी व्यतीत किया। उनके लिए घर से विभिन्न प्रकार का ताज़ा नाश्ता भी बना कर ले गये। बुजुर्गों को बैठा कर नाश्ता भी करवाया। इसके अलावा उनके लिए उनकी जरूरतों का सामान जैसे पानी की बोतल, चप्पलें,छातें और फल, बिस्कुट आदि भी वितरित किये गए । इस कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम की अधीक्षक नीतू वर्मा, स•अधीक्षक कृष्णकान्त यादव,सुधांशु सिंह एवं समस्त स्टाफ, वृद्धजन का सहयोग रहा। इस अवसर क्लब की अध्यक्ष सुजाता भाटिया, सचिव शेफाली टंडन,कोषाध्यक्ष अल्पना पीयूष, डॉ सुमेधा रस्तोगी, ममता कपूर, करुणा गुप्ता,डॉ शैलजा गुप्ता और समाज सेवी महेंद्र अग्रवाल जी भी उपस्थित थे।
