Jan 22, 2025
10:06 PM (IST)
टीम इंडिया ने 12.5 ओवर्स में मुकाबले को किया अपने नाम
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 133 रनों का टारगेट दिया था जिसका पीछा उन्होंने सिर्फ 12.5 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर कर लिया। भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा।
Jan 22, 2025
9:56 PM (IST)
Jan 22, 2025
9:49 PM (IST)
भारतीय टीम जीत से सिर्फ 17 रन दूर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 133 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 11 ओवर्स खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा 71 और तिलक वर्मा 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। अब टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 17 रन और चाहिए।
Jan 22, 2025
9:38 PM (IST)
Jan 22, 2025
9:26 PM (IST)
Jan 22, 2025
9:22 PM (IST)
कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता हुए आउट
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 133 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5वें ओवर में दूसरा झटका कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा जो बिना खाता ही पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया ने 5 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए थे। अभिषेक 10 और तिलक वर्मा 4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
Jan 22, 2025
9:16 PM (IST)
Jan 22, 2025
9:07 PM (IST)
Jan 22, 2025
9:02 PM (IST)
टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर्स में 23 रन
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम को तेज शुरुआत देने का काम किया है, जिसमें 133 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन पहुंचा दिया है। सैमसन 23 रन जबकि अभिषेक ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।
Jan 22, 2025
8:56 PM (IST)
Jan 22, 2025
8:53 PM (IST)
Jan 22, 2025
8:44 PM (IST)
टीम इंडिया को मिला 133 रनों का टारगेट
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 133 रनों का टारगेट मिला है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 132 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें सिर्फ उनके कप्तान जोस बटलर ही 68 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके। गेंदबाजी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट वरुण चक्रवर्ती ने हासिल किए।
Jan 22, 2025
8:27 PM (IST)
Jan 22, 2025
8:23 PM (IST)
Jan 22, 2025
8:19 PM (IST)
इंग्लैंड को 103 के स्कोर पर लगा 7वां झटका
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों का कमाल देखने को मिल रहा है, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 103 के स्कोर पर अपना 7वां विकेट गस एटिंकसन के रूप में गंवा दिया जो 2 के निजी स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए।
Jan 22, 2025
8:13 PM (IST)
अक्षर पटेल ने झटका जेमी ओवरटन का विकेट
इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 95 के स्कोर पर छठा झटका जेमी ओवरटन के रूप में लगा है जो अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। इंग्लैंड की टीम ने 14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे, जिसमें जोस बटलर 61 और गस एटिंकसन एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
Jan 22, 2025
8:08 PM (IST)
Jan 22, 2025
8:04 PM (IST)
Jan 22, 2025
7:54 PM (IST)
इंग्लैंड ने 10 ओवर्स में बनाए 74 रन
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले टी20 मैच में 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। जैकब बेथहल तीन रन और जोस बटलर 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए अब तक गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं।
Jan 22, 2025
7:45 PM (IST)
वरुण चक्रवर्ती ने लियम लिविंगस्टन को डक पर भेजा पवेलियन
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अपने एक ही ओवर में इंग्लैंड की टीम को 2 बड़े झटके देने का काम किया है, जिसमें पहले उन्होंने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया तो वहीं उसके बाद लियम लिविंगस्टन को डक पर बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड की टीम का स्कोर 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 4 विकेट के नुकसान पर 65 रन था।
Jan 22, 2025
7:42 PM (IST)
Jan 22, 2025
7:39 PM (IST)
Jan 22, 2025
7:32 PM (IST)
Jan 22, 2025
7:25 PM (IST)
इंग्लैंड ने 4 ओवर्स में बनाए 35 रन
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं, जिसमें जोस बटलर 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं हैरी ब्रूक ने अब तक अपना खाता भी नहीं खोला है। टीम इंडिया के लिए अब तक दोनों ही विकेट अर्शदीप सिंह ने हासिल किए हैं।
Jan 22, 2025
7:18 PM (IST)
इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम को 17 के स्कोर पर दूसरा झटका बेन डकेट के रूप में लगा है जो सिर्फ चार बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। अब जोस बटलर का साथ देने मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए हैरी ब्रूक उतरे हैं।
Jan 22, 2025
7:13 PM (IST)
Jan 22, 2025
7:09 PM (IST)
Jan 22, 2025
7:05 PM (IST)
Jan 22, 2025
7:02 PM (IST)
Jan 22, 2025
6:39 PM (IST)
पिछले 14 टी20 में रहा कोलकाता टारगेट का पीछा करने वाली टीम का दबदबा
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए पिछले 14 टी20 मैचों के परिणाम को देखा जाए तो उसमें से 12 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने मुकाबले को अपने नाम किया है। ऐसे में टीम इंडिया का पहले गेंदबाजी करने का फैसला काफी सही साबित हो सकता है क्योंकि दूसरी पारी के दौरान ओस की भी अहम भूमिका रहेगी।
Jan 22, 2025
6:37 PM (IST)
Jan 22, 2025
6:36 PM (IST)
Jan 22, 2025
6:35 PM (IST)
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है।
Jan 22, 2025
6:19 PM (IST)
Jan 22, 2025
6:03 PM (IST)
Jan 22, 2025
5:58 PM (IST)
साल 2024 टीम इंडिया के लिए रहा था शानदार
भारतीय टीम के लिए साल 2024 टी20 इंटरनेशनल में काफी शानदार रहा था, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप जीत के साथ टीम इंडिया ने साल के आखिर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर खेली गई सीरीज को भी 3-1 से अपने नाम किया था। अब ऐसे में साल 2025 की शुरुआत भी टीम इंडिया अपनी उसी शानदार लय के साथ करना चाहेगी।
Jan 22, 2025
5:24 PM (IST)
ईडन गार्डन्स की पिच पर दिखेगा बल्लेबाजों का कमाल
ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां बल्ले पर गेंद अच्छी बाउंस के साथ आती है। इसी वजह से इस ग्राउंड पर बैटिंग करना आसान हो जाता है और खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। वहीं दूसरी पारी में ओस का असर भी देखने को मिल सकता है, जिससे टारगेट का पीछा करना आसान हो सकता है, ऐसे में टॉस दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है।
Jan 22, 2025
4:59 PM (IST)
Jan 22, 2025
4:57 PM (IST)
Jan 22, 2025
4:31 PM (IST)
Jan 22, 2025
4:27 PM (IST)